हिस्ट्रीशीटर को किया जिला बदर, नोटिस चस्पा

Apr 12, 2026 02:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - कोतवाली हापुड़ पुलिस ने मोहल्ला त्यागी नगर के हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अपराधों की रोकथाम करना है। यदि आरोपी जिले में पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिस्ट्रीशीटर को किया जिला बदर, नोटिस चस्पा

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मोहल्ला त्यागी नगर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर कर दिया। इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। छह महीने के लिए अब हिस्ट्रीशीटर जिले की सीमा में दिखाई नहीं देगा। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अतुल त्यागी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर विभिन्न धाराओं के अपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को छह महीने के लिए जिला बदर करने की कार्रवाई की है। शनिवार शाम को पुलिस टीम ढोल के साथ हिस्ट्रीशीटर के मकान पर पहुंच गई। जहां पर टीम ने ढोल बजाकर मुनादी कराई और छह महीने के लिए हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को जिला बदर करने के निर्णय के बारे में जानकारी दी।

साथ ही निर्देश दिया कि यदि इस कार्रवाई के बाद आरोपी जिले की सीमा में दिखाई दिया और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में आरोपी के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर के घर पर जिला बदर करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।---------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।