Hapur News: जिलाबदर की अवधि में जनपद में घूम रहे दो जिला बदर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: हापुड़ देहात और बाबूगढ़ पुलिस ने जिला बदर अवधि के दौरान जनपद में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गीता कॉलोनी से पकड़े गए वरुण कौशिक पर धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। उदयपुर निवासी नकुल को बनखंडा पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया और उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। उस पर विभिन्न जिलों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

Hapur News: जिलाबदर की अवधि में जनपद में घूम रहे दो जिला बदर गिरफ्तार

Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जिला बदर होने के बाद भी जनपद में रह रहे एक गैंगस्टर के आरोपी के गिरफ्तार किया है। जबकि बाबूगढ़ पुलिस ने भी एक जिला बदर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गीता कालोनी निवासी वरुण कौशिक जिला बदर होने के बाद भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिला बदर की अवधि में जनपद की सीमा में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना को आरोपी को गीता कालोनी से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमें हापुड़ कोतवाली में दर्ज हैं।वहीं बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिला बदर की अवधि में ग्राम उदयपुर निवासी नकुल जनपद में घूम रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बनखंडा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। उन्होंने बतायाा कि आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, समेत विभिन्न धाराओं में जनपद हापुड़, अलीगढ़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर में 13 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: जिलाबदर की अवधि में जनपद में घूम रहे दो जिला बदर गिरफ्तार