Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Municipality Members Protest Lack of Board Meetings and Chairman s Absence
चार माह से पालिका की बोर्ड बैठक न होने पर फूटा सभासदों का गुस्सा

चार माह से पालिका की बोर्ड बैठक न होने पर फूटा सभासदों का गुस्सा

संक्षेप:

Hapur News - नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासदों ने चार माह से बोर्ड बैठक न होने के खिलाफ हंगामा किया। सभासदों ने चेयरमैन पर कार्यालय से गायब रहने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि सात दिन में बोर्ड बैठक नहीं होती है, तो धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Dec 30, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासदों ने चार माह से बोर्ड बैठक न होने के विरोध में सोमवार को पालिका सभागर में हंगामा किया। उन्होंने पालिका की चेयरमैन पर भी पालिका के ऑफिस से भी गायब होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन के भीतर पालिका की बोर्ड बैठक नहीं होती है और पालिका चेयरमैन का ऑफिस में बैठने का समय निर्धारित नहीं होता है तो सभासदों को धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस संबंध में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासद नितिन पराशर ने कहा कि चार माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक पालिका की बोर्ड बैठक नहीं हुई है।

ऐसे में शहर का विकास अधूरा पड़ा है। शहर के वार्डो में विकास कार्य बूरी तरह प्रभावित है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कई बार बोर्ड बैठक कराने की सभासदों ने मांग की, लेकिन सभासदों की मांग के बाद भी चेयरमैन बोर्ड बैठक कराने को तैयार नहीं हैं। वहीं सभासद अमित शर्मा (मोनू बजरंग) ने कहा कि नगर पालिका की अध्यक्षा पालिका के ऑफिस से नदारद रहती है। वह अपने कार्यालय में बैठती नहीं है, ऐसे में सभासद अपनी समस्या किससे कहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्षा अपनी मनमानी करती है। उन्होंने कहा कि सात दिवस के अंदर पालिका की बोर्ड बैठक होनी चाहिए। इसके अलावा अध्यक्षा का कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित होना चाहिए, अगर सभासदों की दोनों मांग पूरी नहीं होती है तो पालिका के सभासदों को धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी पालिका चेयरमैन की होगी। सभासदों ने अपनी मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर संजीव कुमार, मरगूब हसन, आदित्य सूद, अब्दुल मलिक, मनीषा कस्तूरी, विजय सिंह, जमीला, कुसुम, शंशाक गुप्ता, संजीव बाल्मीकि आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;