Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Literary Festival Celebrates Literature Culture and Society
साहित्यम महापर्व में बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर किया

साहित्यम महापर्व में बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर किया

संक्षेप:

Hapur News - श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हापुड़ साहित्य महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन हुआ। उद्घाटन में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने साहित्य को समाज की चेतना का आधार बताया। महेश वर्मा ने इसे विचारों और संवेदनाओं का संगम कहा। दीपशिखा फाउंडेशन ने साहित्यकारों को सम्मानित किया।

Dec 30, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित हापुड़ साहित्य महोत्सव साहित्यम महापर्व का दो दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक उत्सव संपन्न हुआ। यह महापर्व साहित्य, संस्कृति, कला और समाज के जीवंत संवाद का सशक्त मंच बनकर उभरा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग ने की। मुख्य अतिथि हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय रहे। फेस्टिवल डायरेक्टर महेश वर्मा, अध्यक्ष इंदुभूषण मित्तल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए साहित्यम महापर्व की अवधारणा, उद्देश्य और सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने साहित्य को समाज की संवेदनशील चेतना का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भाषा, संस्कृति और रचनात्मकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने साहित्यम को जनपद के सांस्कृतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। महेश वर्मा ने कहा कि साहित्यम केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और संस्कारों का संगम है। इंदुभूषण मित्तल ने कहा कि जब साहित्य, संस्कृति और समाज एक साथ आते हैं। तभी किसी नगर की आत्मा जागृत होती है। उद्घाटन के उपरांत बनवासी कल्याण आश्रम की बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर किया। दीपशिखा फाउंडेशन द्वारा पुस्तक परिचर्चा एवं सम्मान समारोह कराया गया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार धर्मपाल अकेला, चिंतक एवं संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए₹25-25 हजार की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह संजय कृपाल विद्यालय के संस्थापक, सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी, डॉ. श्याम कुमार, राकेश कुमार, डॉ. अजय गोयल, पूनम अग्रवाल, डॉ. योगेश गोयल, डॉ. वेदांत वर्मा, गर्वित मित्तल, प्रभात कुमार, रचना मौर्या, वरुण मित्तल सहित समस्त आयोजन समिति, सदस्यगण मौजूद रहे।