Hapur News: युवक को शराब पिलाकर, गले पर चाकू से किया वार
Hapur News: हापुड़ में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में उसके दोस्त वसीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी असद को गाजियाबाद के गरिमा गार्डन से शराब पिलाकर हापुड़ लाया और फ्रीगंज रोड पर उसके गले पर चाकू से वार किया। घायल असद को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी से चाकू बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

Hapur News: दोस्त को गाजियाबाद के गरिमा गार्डन से शराब पिलाकर हापुड़ लाने के बाद उसके गले पर चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल युवक असद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल रेफर किया गया था। घायल के भाई ने उसके दोस्त वसीम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद लिया। अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी वसीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराता है। जिसमें बताया गया कि उसका भाई असद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में नौकरी करता है।
13 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे असद के दोस्त अमरोहा के मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी वसीम ने फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने असद के गले पर चाकू से वार कर दिया है। घायल को जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक असद को मेरठ रेफर किया जा चुका था। इसके बाद वह मेरठ पहुंचा और भाई से घटना की जानकारी लेने के बाद हापुड़ में घटनास्थल पर आया। आरोप है कि फ्रीगंज रोड स्थित शिवा रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि असद का दोस्त वसीम उसे गरिमा गार्डन से शराब पिलाकर हापुड़ लाया था। आरोपी ने असद को रेस्टोरेंट के सामने पड़े तख्त पर लिटा दिया। इसके बाद आसपास किसी को मौजूद नहीं देखकर उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल असद के शोर मचाने पर राहगीर रुक गए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आरोपी वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अमरोहा के मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी वसीम को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है।

