ढाई करोड़ की लागत से हापुड़ जंक्शन के प्लेटफार्म की बढ़ेगी ऊंचाई

Mar 29, 2026 02:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ जंक्शन के प्लेटफार्म दो और तीन की ऊंचाई को बढ़ाने के लिए अमृत भारत योजना के तहत ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने काम को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने में आसानी होगी।

ढाई करोड़ की लागत से हापुड़ जंक्शन के प्लेटफार्म की बढ़ेगी ऊंचाई

हापुड़, संवाददाता। अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ जंक्शन के प्लेटफार्म दो व तीन की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने स्टीमेट बनाकर काम को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है। प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ने के बाद से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान परेशानियों से निजात मिल सकेगी।दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग के सबसे व्यस्त जंक्शन में हापुड़ शामिल है। यहां से प्रतिदिन विभिन्न दिशा की ओर जाने वाली करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।

इन दिनों केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का काम किया जा रहा है। यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की काम किए जा रहे हैं। अभी तक जंक्शन के प्लेटफार्म दो व तीन की ऊंचाई कम होने के कारण यहां से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शनिवार को रेलवे बोर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर सदस्य विवेक कुमार और मुरादाबाद मंडल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने हापुड़ जंक्शन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया था कि अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म दो व तीन की ऊंचाई को बढ़ाया जाए। अभी तक इस प्लेटफार्म की लंबाई 600 मीटर और ऊंचाई करीब 500 मीटर है। नई व्यवस्था के तहत इस प्लेटफार्म की ऊंचाई को बढ़ाकर 800 मीटर किया जाना है। इसके लिए अधिकारियों ने बजट भी जारी करते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया है।----ढाई करोड़ से होगा कामरेलवे अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म दो व तीन पर जो काम किया जाएगा, उस पर करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से निर्माण करने वाली कंपनी को बजट जारी करते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया है। ताकि अमृत भारत योजना के तहत जो तिथि उद्धाटन की निर्धारित की गई है, तय समय पर उसे पूरा किया जा सके।------क्या कहते हैं अधिकारीअमृत भारत योजना के तहत हापुड़ जंक्शन को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। अब ढाई करोड़ की लागत से प्लेटफार्म दो व तीन नंबर पर भी काम किया जाना है। निर्माण करने वाली कंपनी को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है। -विनीता श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।