Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Incident Halwai Attacked Over Money Dispute Police Launch Investigation
पैसों के विवाद पर हलवाई पर जानलेवा हमला

पैसों के विवाद पर हलवाई पर जानलेवा हमला

संक्षेप:

Hapur News - थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला फूलगढ़ी में पैसों के विवाद में हलवाई चेतन पर सुलेंद्र और उसके साथियों ने लाठी और दराती से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने एसपी को बताया कि पुलिस ने उसका मामला पहले दर्ज नहीं किया था, लेकिन अब जांच शुरू कर दी गई है।

Jan 25, 2026 12:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में पैसों के विवाद में हवलाई को लाठी डंडों और दराती से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी चेतन ने एसपी को बताया कि 15 जनवरी की शाम को वह मोहल्ला निवासी सुलेंद्र से अपने तीस हजार रुपये लेने के लिए गया था। जहां सुलेन्द्र , मूले, सारिका , रिंकी, ज्ञानवती ने योजनाबद्ध तरीके से उसे घर के अन्दर खींच लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडों व दराती से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाकर थाना हापुड़ देहात गया। पुलिस ने उसका मेडिकल तो करा दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने एसपी को बताया कि वह पिछले चार दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह हलवाई का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने सुलेन्द्र को 30 हजार रूपये काम के लिए एडवांस दिए थे। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;