हापुड़ : लूट का पर्दाफाश करने पर एसपी, डीएम का स्वागत किया
Hapur News - हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में 64 लाख की लूट की वारदात का पर्दाफाश करने पर डीएम और एसपी द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। आईआईए और व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और हापुड़ के व्यापारियों की पुलिस का सहयोग करने के लिए सराहना की।

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख की लूट की वारदात का पर्दाफाश करने पर आईआईए और व्यापारी वर्ग ने डीएम, एसपी और वारदात का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। बुधवार की रात को एलएन रोड पर जिम खाना क्लब में कार्यक्रम का आयोज किया गया। जिसमें डीएम अभिषेक पांडेय ने आईआईए के पदाधिकारी और सदस्यों व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि वारदात के बाद जिस तरह से हापुड़ के व्यापारियों ने शांति और धैर्य के साथ पुलिस टीम को वारदात का पर्दाफाश करने में सहयोग किया वह सहारनीय है।
उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। आईआईए और व्यापारी वर्ग ने डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह, सीओ जितेंद्र शर्मा, सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, सीओ ट्रैफिक राहुल यादव, पिलखुवा थाना प्रभारी मनीष चौहान, एसओजी प्रभारी पारस मलिक समेत अनेक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शांतनु अग्रवाल, पवन शर्मा, मनोज गोयल, अभिषेक गोयल, सुमित कंसल, संजीव अग्रवाल, वीरेंद्र चौकड़ात, माधव माहेश्वी, विभू गर्ग समेत अनेक व्यापारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


