Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Girl Accuses Youth of Bus Molestation and Threats
युवती से साथ छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

युवती से साथ छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

संक्षेप: Hapur News - युवती से साथ छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 7 Nov 2025 11:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने एक युवक पर उसके साथ बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली में पीड़ित युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह नोएडा सेक्टर 63बी ब्लॉक में प्राईवेट नौकरी करती है। प्रतिदिन वह सुबह करीब सवा आठ बजे तहसील चौपले से बस में सवार होकर अपने ऑफिस जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि पिछले काफी दिनों से मोहल्ला त्रिलोकीपुरम बुलंदशहर रोड निवासी आकिब बस में सवार होकर उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। गुरुवार की सुबह करीब सवा आठ बजे वह बस में सवार होकर अपनी ड्यूटी करने जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने बस में सवार होकर आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर पीड़िता और उसके परिजन को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़िता युवती की तहरीर पर आकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।