हापुड़ में मंगलवार को बैमोसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दोपहर में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को अप्रैल के महीने में हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। कई घरों में पंखे भी बंद हो गए।

Apr 07, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ में मंगलवार को बैमोसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने इसका आनंद लिया। हालांकि, बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई और सड़कों पर कीचड़ फैल गई।

हापुड़ में मंगलवार को बैमोसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दोपहर में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को अप्रैल के महीने में हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। कई घरों में पंखे भी बंद हो गए।

हापुड़ में मंगलवार को बैमोसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दोपहर में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को अप्रैल के महीने में हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। कई घरों में पंखे भी बंद हो गए। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश और तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया था। ऐसे में मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। सुबह कुछ देर बारिश की बूंदे गिरकर थम गई, लेकिन दोपहर के समय आसमान में घने काले बादल छा गए।

ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होने लगी। बारिश का सिलसिला करीब तीन घंटे तक चलता रहा।इससे मौसम सुहाना हो गया, लोगों ने अपने घर की बालकनी एवं दफ्तरों की गैलरी में बैठकर मौसम का लुफ्त उठाया। हापुड़ में सोमवार को मौसम साफ होने की वजह से अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन मंगलवार को बारिश की वजह से हापुड़ का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान गिरने की वजह से लोगों को हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। लोगों को गुलाबी ठंड की वजह से अपने घरों व दफ्तरों में पंखे भी बंद करने पड़े।--------------------------------------सड़कों पर पसरी कीचड़:हापुड़ में मंगलवार की दोपहर रूक-रूककर रिमझिम बारिश होने से सड़कों पर कीचड़ पसर गई, सबसे ज्यादा परेशानी कच्चे रास्तों पर रही। ऐसे में कई जगह दो पहिए वाहन फिसलते हुए नजर आए। इससे दो पहिया वाहनों के अलावा पैदल चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश तेज नहीं होने से लोगों को जलभराव से राहत मिली रही।---------------------------------------बारिश से मामूली फाल्ट होने से कई फीडरों की बाधित रही बिजली:हापुड़ में सुबह और फिर दोपहर को रिमझिम बारिश हुई। इससे बिजली की लाइनों में मामूली फाल्ट हो गए, जिससे हजारों घरों की बिजली बाधित हो गई। ऐसे में कभी दिल्ली रोड, मोदीनगर रोड, पटना मुरादपुर, उबारपुर, बाबूगढ़ आदि बिजली घरों पर उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते रहे, सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निस्तारण किया। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।