Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur District Imposes Fines on Five Construction Projects for Air Pollution Violations
प्रदूषण करने वाली पांच फैक्ट्रियों पर ढाई लाख का जुर्माना

प्रदूषण करने वाली पांच फैक्ट्रियों पर ढाई लाख का जुर्माना

संक्षेप: Hapur News - प्रदूषण करने वाली पांच फैक्ट्रियों पर ढाई लाख का जुर्माना

Wed, 12 Nov 2025 09:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

जनपद हापुड़ में प्रदूषण बढ़ने से वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन के निर्देशन के तहत खुले में कार्य करने वाली पांच परियोजनाओं को चिन्हित करते हुए उन पर 50-50 का जुर्माना लगाया है। दिवाली के बाद भी प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। जिसको लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने काफी सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। जिन्होंने खुले में निर्माण कार्य करने वाली परियोजनाओं को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध क्षतिपूर्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में हापुड़ क्षेत्र की पांच फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिनमें मेसर्स श्याम टेक्सटाइल सेंटर प्लॉट संख्या-सी-85 फेज-3, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र, सलमान मलिक प्लॉट संख्या-सी-74, फेज-3, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र, मेसर्स वीके एसोसिएट्स खसरा संख्या-214 हसनपुर, करमवीर सिंह, प्लॉट संख्या-01 देहरा औद्योगिक क्षेत्र, मैसर्स मीनाक्षी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट संख्या-21 खसरा संख्या-1868, देहरा औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। इन पर 50-50 हजार के हिसाब से ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अपशिष्ट जलाए जाने की पुष्टि होने पर नगर पालिका परिषद को भी नोटिस जारी किया गया। साथी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जीआरपी तीन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए औद्योगिक कंपनी और निर्माण इकाइयों पर बारिकी से नजर रखने का कड़ा निर्देश दिया है। जिसमें किसी भी स्तर पर नियम और मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। खुले में निर्माण कार्य करने वाली जिन पांच परियोजनाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट ढलना उप जिला अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।