हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह मनाया
Hapur News - हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह मनाया

हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रजि. हापुड़ का होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें दवा विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर चंदन एवं गुलाल लगाकर, पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी केमिस्ट अपने दायित्वों के अनुरूप मरीजों को अच्छी गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री करें। जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि सभी दवा विक्रेता बिल से ही दवाओं का क्रय विक्रय करें। टीबी और नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद बिक्री बिल से करें और उसके रिकॉर्ड को अपने पास सुरक्षित रखें।
महामंत्री विकास गर्ग ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए दवा व्यापार में ऑनलाइन दवा बिक्री से उत्पन्न समस्या को लेकर सभी दवा विक्रेताओं को संगठित रहने पर बल दिया। कार्यक्रम में विनीत जिंदल, संजय त्यागी, अरुण गोयल, साधु सिंह, दीपक त्यागी, पवन कुमार, बृज किशोर, राजीव डंग, नीरज डाबरा, अनिल शर्मा, गजेंद्र कुमार, हरिओम चुग, अमित गोयल, नमन गर्ग, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



