ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और दुकानें बंद करा कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और दुकानें बंद करा कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और दुकानें बंद करा कर दिखाया शक्ति...

हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और दुकानें बंद करा कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Mon, 27 Sep 2021 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने सोमवार को भारत बंद के तहत अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव जरोठी के एक विद्यालय को बंद कर दिया और अपना झंडा लगा दिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी के आसपास खुल रही दुकानों को भी बंद कराया। जिसके बाद है वाहनों और पैदल चलते हुए अपने अपने पॉइंट पर पहुंच गए। यह भारत बंद सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

सोमवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकले और भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान करते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बंद कराने का काम शुरू कर दिया। गांव जरोठी मेंकार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय पर ताला लगा दिया और उस पर अपना झंडा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें अपने अपने घर भेज दिया गया। इसके अलावा भाकियू कार्यकर्ता देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने खुली हुई दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता एकजुट होकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने मेरठ बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें