54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में मची अफरा तफरी तफरी बाबूगढ़ क्षेत्र में टीम ने चार अवैध प्लाटिंग पर की कार्रवाई फोटो संख्या 26

54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के निर्देश पर अवैध निर्माणों और प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत 54000 वर्ग मीटर की चार अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने ग्राम चक्रसैनपुर केंद्रीय विद्यालय के पास किसान धर्मसिंह, बलराम सिंह, रामायण, रविंद्र व विकासकर्ता की श्यामसुंदर शर्मा की 20000 वर्ग गज अवैध प्लाटिंग, चक्रसैनपुर बाबूगढ़ में किसान राजीव कुमार चौधरी व विकास कर्ता श्यामसुंदर की 4000 वर्ग मीटर प्लाटिंग, शिवा ढाबा के पास एनएच 9 बाबूगढ़ में किसान राजीव कुमार चौधरी, विकासकर्ता श्यामसुंदर शर्मा की 15 हजार वर्ग मीटर, ग्राम चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में श्यामसुंदर शर्मा की 15 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग को प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।अवैध

प्लाटिंग के खिलाफ चले इस अभियान में प्राधिकरण प्रवर्तन दल एवं सचल दस्ता शामिल था। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि अवैध निर्माण व विकास कार्यों के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से यह अपील की जाती है कि नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण और विकास कार्य करें। अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्यवाही में किसी भी क्षति के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।