हापुड़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - गढ़ मुक्तेश्वर में हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में चोला चढ़ाकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मोहल्ला मंडी बाजार से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान और राधा रानी की झांकियां शामिल थीं। अंत में हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

हापुड़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ मुक्तेश्वर में हनुमान के जन्मोत्सव पर मंदिरों में चोला चढ़ाकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मोहल्ला मंडी बाजार से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा पुराने हापुड़ रोड स्थित मंडी बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कोतवाली रोड, नक्का कुआं रोड से होते हुए हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, राधा रानी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तार गली स्थित हनुमान मंदिर पर संजीव शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।