Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHalf-Yearly Exams 2025-26 for Government Schools Scheduled from Nov 28 to Dec 3
28 नवंबर से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा

28 नवंबर से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा

संक्षेप:

Hapur News - 28 नवंबर से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा

Nov 12, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव सहित सभी विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा 50-50 प्रतिशत वेटेज के साथ होगी। वहीं कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का भारांक 70 प्रतिशत और मौखिक का 30 प्रतिशत होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। मौखिक परीक्षा का समय प्रधानाध्यापक अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित करेंगे। सभी प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्तर पर तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समय से उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा इस संबंध में सभी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख, प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, प्राप्ति व वितरण रजिस्टर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के दिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर आदेश प्राप्त हो गए है, समय के अनुसान परीक्षा आयोजित की जाएगी।