हापुड़ : जयमाला के दौरान दूल्हे को आया चक्कर, मची अफरा तफरी
Hapur News - हापुड़ में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की तबियत अचानक खराब हो गई। दूल्हे मिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस बीच, किसी ने शादी में फायरिंग की झूठी सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची। शादी की रस्में अधूरी रह गईं।

हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में जनपद गाजियाबाद के विजय नगर से बारात आई। जयमाला के दौरान दूल्हे की तबियत अचानक बिगड़ गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दुल्हें को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बताया गया कि ब्लडप्रेशर बढ़ने के कारण तबीयत खरीब हुई है। वहीं किसी ने पुलिस को शादी में फायरिंग की सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना गलत निकली। वहीं दूल्हे की तबीयत खराब होने के कारण विवाह की रस्में पूरी नहीं हो सकी। दोनों पक्षों में वार्ता चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बारात शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में आई। हंसी खुशी के बीच दूल्हा जमकर नाचा, जय माला के दौरा अचानक दूल्हे मिंटू को चक्कर आने लगा और स्टेज पर गिर गया। अचानक गिरने से बरात में हड़कंप मच गया। दुल्हन का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। आनन फानन में दुल्हे को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे मिंटू के दोस्त विजय नगर के रहने वाले ललित शर्मा ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सक ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण चक्कर आ गए थे। वहीं किसी ने पुलिस को शादी में फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो फायरिंग करने की सूचना गलत निकली। वहीं दूल्हे के तबीयत खराब होने के कारण शादी नहीं हो सकी। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत निकली। दूल्ही की तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


