श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ यात्रा धूमधाम से निकाली गई
Apr 09, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सैनी वाली धर्मशाला से शुरू होकर रेलवे रोड साकेत तक गई। आयोजक गीता सैनी और सुशील कुमार सैनी थे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया।
नगर के सैनी वाली धर्मशाला से लेकर गुरुद्वारा वाली गली होते हुए रेलवे रोड साकेत तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा का आयोजक गीता सैनी और सुशील कुमार सैनी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


