Grand Shiva Pancha Procession Celebrated in Gadhmukteshwar शिव भक्ति में डूबी गढ़ की गलियां, निकली भव्य शिव पंखा शोभायात्रा, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsGrand Shiva Pancha Procession Celebrated in Gadhmukteshwar

शिव भक्ति में डूबी गढ़ की गलियां, निकली भव्य शिव पंखा शोभायात्रा

Hapur News - नगर में शुक्रवार को श्री शिव पंखा समिति द्वारा भगवान शिव की आराधना में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा मीरा रेती स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त हुई। विधायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 9 Aug 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
शिव भक्ति में डूबी गढ़ की गलियां, निकली भव्य शिव पंखा शोभायात्रा

नगर में शुक्रवार को श्री शिव पंखा समिति गढ़मुक्तेश्वर द्वारा भगवान शिव की आराधना में भव्य शिव पंखा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मीरा रेती स्थित शिव मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नक्का कुआं स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों, भजन मंडलियों और आकर्षक सजावट के साथ भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। सजीव झांकियों के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह, रावण का शिव भक्ति प्रसंग, नंदी सेवा, कावड़ यात्रा आदि का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

शोभायात्रा का आयोजन श्री शिव पंखा समिति गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष शिव कौशिक, महामंत्री गौरव राय गौतम और कोषाध्यक्ष गौरव बंसल के नेतृत्व में किया गया। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगरवासियों ने शोभायात्रा की भव्यता की सराहना की और कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सामाजिक सौहार्द और आस्था को बल मिलता है। नगर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए समुचित इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस मौके पर समिति से जुड़े प्रमुख सदस्य आशीष गर्ग, रूचिर गुप्ता, नितिन जैन, मोहित गुप्ता, ईशु गुप्ता, अंकित गोयल, आकाश गर्ग, अमित गुप्ता, सुनील गोयल, विनय त्यागी, सोनू गर्ग, मुनेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। -------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।