नगर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा
Hapur News - द्युत उपकेंद्र धीरखेड़ा में रविवार को स्वीपयार्ड की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया, जिस कारण इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की चार घंटे सप्लाई बंद

नगर में अलग अलग संगठनों के द्वारा रविवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
भगवान महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव पर मोहल्ला रमपुरा से महर्षि वाल्मिकी की शोभा यात्रा का शुभारंभ सर्वसमाज के लोगों ने धूमधाम के साथ किया गया। विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर जवाहर बाजार, गांधी बाजार से होते हुए आर्य नगर में पहुंची। शोभायात्रा के समापन के बाद सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर अजय तिवारी, राजा पाण्डेय, अमित भोला, थान सिंह, विनोद, प्रमोद, राकेश आदि लोग मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


