
पंच प्यारो की अगुवाई में निकली नगर कीर्तन
Hapur News - - श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा श्री कलगीधरघर सिंह सभा द्वारा निकाला नगर कीर्तन
हापुड़़। श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर रेलवे रोड स्थित गुरूद्वारा श्री कलगीधघर सिंह सभा द्वारा मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिन स्थानों से नगर कीर्तन निकला, वहां भक्तों ने कीर्तन के आगे साफ-सफाई कर सेवा की। शहर में पंच प्यारों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन रेलवे रोड स्थित गुरूद्वारा श्री कलगीधघर सिंह सभा से प्रारंभ होकर अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, गढ़ रोड, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा स्थित गुरूद्वारा श्रीगुरू नानक दरबार पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन में साध संगतों द्वारा गुरूबाणी का कीर्तन किया गया।

नगर कीर्तन के आगे श्रद्धालुओं ने सड़क पर पानी का छिड़काव व झाडू से साफ किया। जिन स्थानों से नगर कीर्तन निकला, वहां भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। श्री गुरू ग्रंथ साहिब की सुनहरी पालकी का जगह जगह का भव्य स्वागत किया गया। उधर गुरूद्वारे में कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने गुरूद्वारे में माथा टेका। नगर कीर्तन के समापन के बाद लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सोनू छाबड़ा, मिंटू मखीजा, जसबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, किशत जीत सिंह, दलजीत कौर, कंवलजीत कौर, सोनिया जुनैजा, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




