नगर में श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी का निकला नगर संकीर्तन

नगर में श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी का निकला नगर संकीर्तन

संक्षेप:

Hapur News - नगर में श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी का निकला नगर संकीर्तन

Sep 10, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी समागम को समर्पित 21 अगस्त को आसाम से प्रारंभ हुआ महान नगर कीर्तन गढ़मुक्तेश्वर से प्रारंभ होकर बुधवार को सिंभावली शुगर मिल, महाराजा फार्म हाउस होते हुए हापुड़ बाईपास पर बने नव निर्मित गुरूद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब में पहुंचा। जहां हापुड़ की समूह संगत एवं एसजेएस मोटर्स हापुड़ द्वारा इस महान शहीदी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। नगर संकीर्तन गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ तिराहा स्थित श्रीगुरू तेगबहादुर गुरूद्वारा साहिब पहुंचा। यहां से बुलंदशहर रोड होते हुए नगर संकीर्तन बुलंदशहर, अलीगढ़ हाथरस होते हुए आगरा को रवाना हुआ। इसका रात्रि विश्राम गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ततारपुर में जिला जज सरदार गुरुप्रीत सिंह, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के सचिव सरदार गुरनाम सिंह ने नगर संकीर्तन का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने बताया कि सिख संगत एवं सभी धर्मों के लोग नगर कीर्तन में मौजूद रहे। इस 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित एसजेएस मोटर्स हापुड़ द्वारा उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ को एक योद्धा गाड़ी भी धर्म प्रचार के लिए प्रेम सहित भेंट की। वहीं जिन स्थानों से नगर संकीर्तन निकाला गया, वहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। जगह-जगह प्रसादी वितरित की गई। वहीं नगर संकीर्तन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिन स्थानों से नगर संकीर्तन निकला, वहां वाहनों का कुछ समय के लिए डायवर्जन किया गया। ----------------------------------------------------------- भाजपाईयों ने किया नगर संकीर्तन का स्वागत: जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद नागर, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद नागर, जिला उपाध्यक्ष श्यामेन्द्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग नगर कीर्तन के हापुड़ पहुंचने पर स्वागत किया। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की फूलों से सजी पालकी पर माथा टेककर आर्शीवाद लिया। उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के सचिव सरदार गुरनाम सिंह ने सभी को शिरोपा शॉल भेंट किया।