Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsGrand Education Conference Honors 500 Talents for Contribution to Education Social Service and Women s Empowerment
विशाल शिक्षा सम्मेलन में 500 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

विशाल शिक्षा सम्मेलन में 500 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

संक्षेप:

Hapur News - विशाल शिक्षा सम्मेलन में 500 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

Dec 19, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

विधानसभा क्षेत्र में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में 19 दिसंबर को एक भव्य शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षा, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 500 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े एक हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही, जिससे सम्मेलन का स्वरूप अत्यंत प्रभावशाली रहा। आयोजक आशुतोष शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मोहम्मद फहद ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 22 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर शिक्षा को तकनीक से जोडऩे का काम किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्रों के हित में फिर से ठोस कदम उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव ने शौर्य शक्ति फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन हापुड़ जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फाउंडेशन को और मजबूत किया जाएगा तथा गढ़ विधानसभा में विकास कार्यों को गति मिलेगी। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संगठन पिछले 10 वर्षों से शिक्षा सम्मेलन आयोजित कर रहा है और अब तक 5000 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय गढ़ विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय रहा। उन्होंने घोषणा की कि 23 जनवरी को गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन में 500 छात्र-छात्राओं के साथ 200 महिलाओं एवं 200 समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान सोनिया नागर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में आदेश गुर्जर, सुनील शर्मा, बलराज त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, सतपाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति में नरेन्द्र सिंह, अंकित भढ़ाना, आशुतोष शर्मा, विक्रम गुर्जर, आकांक्षा शर्मा, बिन्दर कश्यप, अंकित कौशिक और सरवन शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ----