बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेंहू बेच सकेंगे किसान
- गेंहू क्रय केंद्र पर नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता।सरकार ने किसानों के लिए गेहूं विक्रय करने में रोड़ा ब

सरकार ने किसानों के लिए गेहूं विक्रय करने में रोड़ा बन रही फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। किसान अब फार्मर रजिस्ट्री के बिना ही अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। क्षेत्र में अभी बड़ी संख्या में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं हो सकी है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए अधिकारियों के द्वारा जागरुक किया जा रहा है। वहीं 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद में जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई थी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण के किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे थे।
ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत देते हुए निर्देश दिए कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के ही किसानों से गेहूं खरीदा जाए। सरकार द्वारा इसमें राहत देने से किसान काफी उत्साहित है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि किसानों को अब गेहूं विक्रय के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है, सत्यापन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर इस समय कहीं भी वारदाने की कोई भी समस्या नहीं है। संबंधित विभाग के पास पर्याप्त संख्या में वारदाना मौजूद है, जिन किसानों का गेहूं बारिश में भीग चुका है वह उसे सुखाने के बाद क्रय केंद्र पर विक्रय कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


