Hapur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार लेकर लौटे अमित शर्मा का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: हापुड़, संवाददाता। होकर जनपद लौटे शिक्षक अमित कुमार शर्मा का जनपदवासियों, परिजनों, शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत कि

Hapur News: गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होकर जनपद लौटे शिक्षक अमित कुमार शर्मा का जनपदवासियों, परिजनों, शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत स्टेशन के बाहर हुआ। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद सिंह त्यागी, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह सिरोही, विष्णु दत्त शर्मा, जय किशन शर्मा, सुशीला शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुमित शर्मा, आरती शर्मा, कनिक शर्मा, प्रज्ञान शर्मा, तन्मय ,विनोद शर्मा, शोभित गर्ग, अंशु गर्ग, रविंद्र गर्ग, आकाश शर्मा, विजय शर्मा, विक्रांत शर्मा समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे

