गाजियाबाद रायफल शूटिंग में परी ने जीता सिल्वर मेडल
Hapur News - पंचवटी कॉलोनी की निवासी परी ने गाजियाबाद के डासना में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने छात्राओं की सफलता की सराहना की।
पंचवटी कॉलोनी निवासी परी ने गाजियाबाद के डासना में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटने पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर की पुत्री परी बिधूड़ी होनहार छात्रा है। हाल ही में परी ने गाजियाबाद के डासना में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परी बिधूड़ी ने प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता। सोमवार को पंवचटी कॉलोनी में आयेजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेख हूण ने उन्हें सम्मानित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने कहा कि अब छात्राएं हर क्षेत्र में परिवार और अपना नाम रोशन करने का काम कर रही हैं। सुभाष प्रधान चेयरमैन, नरेश गुर्जर, तेग सिंह, रविंद्र गुर्जर, प्रमोद जिंदल, सतीश नागर, विजय चौधरी, राजेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


