
गंगा का गहरा जल होने पर मोटर बोट के संचालन पर रोक का आदेश
Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के गहरे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। एसडीएम श्रीराम यादव ने कहा कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं होता, तब तक कोई नाव नहीं चलेगी। घाटों पर निगरानी...
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा के गहरे जल को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को गंगा में एक नाव डूबने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल पालिका को निर्देश जारी करते हुए गंगा में मोटर बोट और अन्य नावों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि जलस्तर में गिरावट तो आ रही है। लेकिन गंगा में फिलहाल गहरा जल है। येलो अलर्ट के ऊपर है। जिसके चलते नावों का संचालन यात्रियों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। प्रशासन ने कहा है कि जब तक गंगा का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक किसी भी नाव को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों पर निगरानी बढ़ाई जाए और लोगों को नाव की सवारी से रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जाए। साथ ही, पुलिस बल को भी सतर्क रहने और गश्त बढ़ाने को कहा गया है। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई नाव संचालक आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जलस्तर में गिरावट दर्ज हो रही केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार शाम तक जलस्तर 198.79 मीटर रहा। जिससे गंगा के जलस्तर में इतनी गिरावट करीब एक माह बाद देखने को मिली है। खादर के ग्रामीणों ने जलस्तर में कमी आने की सूचना पर राहत की सांस ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




