मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Hapur News - माघ माह की मकर संक्रांति पर ब्रजघाट, लठीरा और पूठ गंगा में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और दान-पुण्य किया। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और गरीबों को कम्बल और गर्म कपड़े दान किए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता । माघ माह की मकर संक्रांति पर्व पर ब्रजघाट समेत लठीरा और पूठ गंगा में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जिसके बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं एकादशी तिथि को लेकर जगह जगह हलूवा,खीर सहित अन्य चीजें का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंगा तट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गंगा नगरी ब्रजघाट में बुधवार की सुबह से कई प्रदेशों से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,पंजाब समेत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिले से आए लगभग एक लाख हजार से भी अधिक श्रद्धालु ने गंगा में स्नान किया।
श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट सहित लठीरा और पूठ गंगा के कच्चे घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्यार्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा किनारे पूजा अर्चना कर राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर,अमृत परिसर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर सुख शांति की कामना की गई। वहीं श्रद्धालुओं ने गरीब बेसहारों लोगों को कम्बल और गर्म कपड़ों सहित दक्षिणा का दान दिया। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर हाइवे से लेकर गंगा घाटों पर चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एकादशी तिथि होने पर खिचड़ी की जगह हलुवा पूरी का बाटा प्रसाद बुधवार को मकर संक्रांति पर एकादशी तिथि होने पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण न करके समाजसेवी और श्रद्धालुओं ने जगह जगह हलूवा पूरी,खीर सहित अन्य चीजों के रूप में प्रसाद का वितरण किया। स्नान,दान और जप - तप का विशेष महत्व पंडित मुनेंद्र तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण पर्वो में माना जाता हैं। नौ गृह के राजा सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती हैं। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते है। इस दिन देवी देवताओं का दिन कहा जाता हैं मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान,दान और जप - तप का विशेष महत्व माना जाता हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



