
मेला मस्ती, ट्रेक्टर-थार में युवाओं का डांस, गंगा में गोते
संक्षेप: Hapur News - फोटो---इस बार तंबू -बैल गाडी और भैंसा बुग्गी में सवार होकर पहुंच गए लाखों परिवार -बरेली का मीना बाजार और देहात के लाठी बाजार में हो
गढ़ मेला। पता भले ही नहीं कि क्यों आते है मेले में परंतु देखने को तो मेले के कच्चे रास्तों पर ट्रेक्टरों पर युवाओं की फौज, और श्रद्धालु झूमते गाते दौड़ रहे हैं। चिकनी मिट्टी पर गंगा किनारे लग रहे तंबूओं के बार भी डीजे पर डांस चल रहा है। बिना मनोरंजन के संसाधनों की मस्ती में मस्त हो रहा था मेला, मेला मार्गों पर ट्रेक्टर , ट्रेक्टर पर युवाओं का डांस और गाना एक चौधर पूरी जाट की--- हाईटेक इंटरनेट के युग में गढ़ गंगा की रेतीले 25 किलोमीटर के दायरे में बसा उत्तरी भारत का अद्र्ध कुंभ मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अस्थाई पड़ाव डाल रखा है।

जिनके लिए पुराने भारत के मीना बाजार और लाठी बाजार सजे हुए हैं। बैल गाड़ियों और भैसा बुग्गियों से पहुंचे श्रद्धालु बांस की बनी बांसुरी तथा लाठी खरीद रहे हैं तो महिलाएं मीना बाजार में खरीदारी कर रही है। तंबूओं की महानगरी में चूल्हे पर रोट पक रही है तो लोग ताश के पत्तों में मस्त है। बस गई एक अस्थाई दुनिया-- गंगा तट पर करीब 25 किलोमीटर के क्षेत्रफल में अस्थाई पड़ाव और तंबूओं से एक महानगर बसा हुआ है। जिसके लिए परिवार बैल गाड़ी तथा भैंसा बुग्गियों में सवार होकर पहुंच गए हैं। तंबूओं के सामने भैंसा तथा बैल बांध रखे हैं जबकि उनकी जी जान से सेवा की जा रही है। इसके अलावा ट्रेक्टरों को दौडाया जा रहा है तो गंगा में भैंसा तथा बैलों को भी स्नान कराया जा रहा है। अलग अलग सैक्टर में मेरठ, बुलंदशहर और मेरठ जिले बस चुके हैं। जिसमें कुछ दूरी पर एक ही गांव के परिवारों के तंबू हैं तो बाकि अलग अलग गांव तथा शहरों के परिवार बसे हुए हैं। कही पर साधूओं का धूना तो कही पर मौज मस्ती-- रेतीले मैदान में बसे इस प्राचीन भारत में कही पर साधूओं का कैंप लगे हैं तो कही पर सियासी कैंप हैं। जबकि भाकियू से लेकर अन्य संस्था भी लगे हुए हैं। कोई सियासत की बात कर रहा है तो कोई गंगा की गंदगी दूर करने के लिए काम कर रहा है जबकि खादर के रेतीले मैदान में पशु मेले में सालों के विवाद पंचायत में निपट रहे है। सियासत और किसानी पर टिका मेला-- भाकियू के सभी गुटों के कैंप लग रहे हैं। मेरठ सैक्टर से मैन बाजार की तरफ एक दिन पहले आगे आगे राकेश टिकैत ट्रेक्टर चलाकर चल रहे थे जबकि पीछे पीछे गानों के साथ ट्रेकटरों की रैली चल रही थी। राकेश टिकैत पहुंचे और किसानों की सुनी थी। अराजनैतिक के अध्यक्ष भी मेले में पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के मेरठ सांसद अरुण गोवित का कैंप, प्रमोद जिंदल का कैंप भाजपा के कैंप में जिलाध्यक्ष नरेश तोमर तथा अपने अलग कैंप में पूर्व अध्यक्ष उमेश राणा, गौरव प्रताप, सपा के कैंप में बबलू गुर्जर, नोएडा जिपं अध्यक्ष अमित चौधरी का कैंप आदि लगे हुए हैं। दर्जनों खो गए मेले में-- मेले के दौरान हरियाणा , राजस्थान और यूपी के दर्जनों श्रद्धालु अपने लोगों से बिछुड गए। जिनको पुलिस ने खोया पाया केंद्र पर मिलवाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




