गंगा दशहरा पर सुबह 4:30 से 5: 30 मिनट तक गंगा स्नान का ब्रह्म मुहूर्त
Hapur News - 25 मई को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने स्नान और दान का शुभ मुहूर्त बताया। 24 और 25 मई को सुबह 4:31 बजे से स्नान का समय शुरू होगा। सर्वश्रेष्ठ समय सुबह 4:30 से 5:30 बजे तक है। अगर घाट नहीं जा पाएं, तो घर पर गंगाजल से स्नान करें।
आगामी 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने गंगा दशहरा पर स्नान,‑दान का शुभ मुहूर्त बताया। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ता है, यानी गंगा के धरती पर अवतरण और उसके पवित्र स्वरूप का स्मरण है। ज्योतिष सम्राट पंचांग के अनुसार 24 व 25 मई को सुबह 4 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर समापन 25 व 26 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक हैं। उन्होंने बताया कि सर्वोत्तम समय (ब्रह्म मुहूर्त)गंगा स्नान और दान के लिए सर्वाधिक शुभ समय सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक (ब्रह्म मुहूर्त) है।
इस अवधि में गंगा स्नान, दान और ईश्वर की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया हैं।अमृत चौघड़िया सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 08 बजे तक स्नान और दान बहुत शुभ। शुभ चौघड़िया सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक दान, पूजा और जलदान के लिए अच्छा समय हैं। अगर कोई इन मुहूर्त में स्नान न कर पाएं तो वैकल्पिक दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक का समय भी स्नान‑दान के लिए शुभ रहेगा। अगर गंगा घाट न जा सकें, घर पर गंगाजल में मिले हुए जल से स्नान करके भी इसी मुहूर्त में दान और जप करें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


