Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsGang Member Arrested for Stealing Cash from Passengers Bags in Buses

बसों में सवार लोगों की नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

संक्षेप: Hapur News - बसों में सवार लोगों की नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 06:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on
बसों में सवार लोगों की नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

बसों में सवार लोगों के बैग काटकर नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के चोरी किए गए एक लाख रुपये में से 30 हजार रुपये और तमंचा बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। जनपद बुलंदशहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी नितिन वर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 23 अक्टूबर को वह बुलंदशहर से रोडवेज बस में सवार होकर किसी काम से हापुड़ आ रहा था। दोपहर के समय बस तहसील चौराहे के पास पहुंची। इसके बाद बस से उतरते समय उसका बैग काटकर उसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेजों की जांच की और मुखबिरों के नेटवर्क को मजबूत किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रोड से मोहल्ला श्यामनगर लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी अर्श उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नितिन वर्मा के एक लाख रुपये में से तीस हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।