Hapur News: सीबीआई अधिकारी बनकर वैद्य से ठगी का प्रयास, दो आरोपी पकड़े
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में देसी दवाएं बेचने वाले वैद्य से सीबीआई अधिकारी बनकर 70 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी दोबारा वैद्य के घर पहुंचकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू की।

Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के देसी दवाएं बेचने वाले वैद्य सूफी से सीबीआई अधिकारी बनकर 70 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठगने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया गया कि दो आरोपी दोबारा वैद्य के घर पहुंचे और अधिकारियों के आने का भय दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों को दोनों की गतिविधियों पर शक हो गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनमें एक आरोपी के होमगार्ड होने तथा दूसरे जनपद में तैनात होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस तहरीर के आधार पर पूछताछ कर जांच कर रही है।


