Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFranchise Manager Embezzles 7 58 Lakhs from Clothing Store Absconds with Staff
शोरूम मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर किया 7.58 लाख रुपयों का गबन

शोरूम मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर किया 7.58 लाख रुपयों का गबन

संक्षेप:

Hapur News - शोरूम मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर किया 7.58 लाख रुपये का गबन

Jan 07, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गढ़ रोड स्थित एक कपड़े की नामचीन कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम से मैनेजर अंकिश शर्मा ने स्टाफ के दो लोगों के साथ मिलकर करीब 7.58 लाख रुपये का गबन किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ममले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए मेरठ के इंद्रानगर ब्रह्मपुरी निवासी अधिवक्ता राखी रस्तोगी ने बताया कि वह मेरठ की अलीशा क्लाथ हाउस की पार्टनर है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित नारायण गंज स्थित लुईस फिलिप शोरूम में मूल रूप से प्रयागराज हाल निवासी त्यागी नगर निवासी अंकिश शर्मा को नवंबर 2024 में कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हौसला मिश्रा द्वारा मैनेजर नियुक्त किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंकिश पर स्टॉक के रखरखाव, बिक्री बिलिंग, कैश हैंडलिंग और अन्य खर्चों की पूरी जिम्मेदारी थी। नौ जुलाई 2025 को अंकिश ने अपनी बेटी का दाखिला कराने की बात कहकर प्रयागराज जाने के लिए छुट्टी ली। इसके बाद वह लौटा नहीं। फोन पर टालमटोल करता रहा और अंत में फोन बंद कर दिया। शक होने पर 12 अगस्त 2025 को कंपनी द्वारा आडिट कराया गया। जिसमें पता चला कि 172 पीस कपड़े जिनमें शर्ट, ट्राउजर, सूट, टी-शर्ट, जींस, ब्लेजर आदि शामिल थे। इन्हें बेचकर आरोपी ने लगभग 4.90 लाख हड़प लिए। इस माल को बिना बिल बेच दिया गया। इसके अलावा बिक्री से मिले 1.85 लाख रुपये और अन्य खर्चों के लिए दी गई राशि भी आरोपी ने हड़प ली। इस प्रकार आरोपी ने कुल सात लाख 57 हजार 929 रुपये का गबन किया है। इसमें प्रयागराज निवासी अंकिश शर्मा, नगर के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अब्दुल अजीम उर्फ जोहान और हाफिजपुर के गांव चितौली निवासी देवेंद्र कुमार शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।