Hapur News: हापुड़: पैसों के लेनदेन को लेकर फायरिंग और पथराव
Hapur News: कपूरपुर के ग्राम सालेपुर कोटला में 5500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशिटर ने साथी के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर फायरिंग और पथराव किया। इस हमले में पीड़ित का भाई घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hapur News: कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालेपुर कोटला में शुक्रवार की सुबह को 5500 रुपये के लेनदेन को लेकर मामूली विवाद में एक हिस्ट्रीशिटर ने साथी के साथ पीड़ित के घर पर अंधाधुंध फायरिंग और पथराव कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने करीब 6 राउंड फायर किया है। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। इस वारदात में पीड़ित का भाई पथराव में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सालेपुर कोटला निवासी वाजिद का पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से 5500 रुपये का लेन देन को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह को आरोपी युवक का हिस्ट्रीशिटर भाई अचानक वाजिद के घर पहुंच गदया।
आरोप है कि आरोपी ने साथी के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए पथराव शुरू कर दिया और तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। पथराव और फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। इस पथराव में वाजिद का भाई पथराव में घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।सूचना मिलने पर कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


