गढ़ डिपो में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित
भीषण गर्मी में आग से बचाव और नियंत्रण के दिए गए प्रशिक्षणडिपो कार्यशाला में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहाय

गढ़मुक्तेश्वर/संवाददाता। डिपो कार्यशाला में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड टीम ने डिपो कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपायों का प्रशिक्षण दिया।शुक्रवार को रोडवेज डिपो में फायर ब्रिगेड की ओर से उत्तम राणा और आर.एस. तोमर ने कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरणों के प्रयोग, आपात स्थिति में सतर्कता बरतने तथा समय रहते आग पर काबू पाने के तरीकों की जानकारी दी। भीषण गर्मी को देखते हुए डिपो परिसर में संभावित आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।मॉक
ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दें और उपलब्ध संसाधनों से शुरुआती स्तर पर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करें।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा, गीता गुप्ता, अनिल कुमार, नानकचन्द्र, जयदेवदत्त शर्मा, संजीव कुमार, मोहम्मद इमरान, रूपेश चौहान, नफीस अहमद और ओमबीर सिंह समेत डिपो के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


