Hapur News: जरौठी रोड स्थित गोशाला में भूसे से भरे ट्रक और भूसे में लगी आग, मची आफरा तफरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: - ट्रक को स्टार्ट करते समय निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना - ट्रक को स्टार्ट करते समय निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना- ट्रक को स्टार्ट करते सम

जरौठी रोड स्थित गोशाला में भूसे से भरे ट्रक और भूसे में लगी आग, मची आफरा तफरी
जरौठी रोड स्थित गोशाला में भूसे से भरे ट्रक और भूसे में लगी आग, मची आफरा तफरी

Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में जरौठी रोड स्थित गोशाला के भूसे के गोदाम में शनिवार की रात को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में भारी मात्रा में भूसा रखा होने के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के हिस्से में फैलने से रोका। गोशाला के पदाधिकारी और सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार, गोशाला में भूसा लेकर पंजाब से एक ट्रक पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को जैसे से स्टार्ट किया तो उसमें से निकली चिंगारी भूसे के संपर्क में आने से आग लगने लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया। आग से ट्रक का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त होना बताया गया है। आग लगने से मौके पर मौजूद गोशाला के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने गोशाला के पदाधिकारी और दमकल टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण किया। गोदाम में आग के थोड़ा शांत होने के बाद ट्रक अंदर फंसा रह गया। इसके बाद हाइड्रा मंगाकर ट्रक को गोदाम से बाहर निकलवाया गया।

आग पर काबू पाने की कोशिश

डर था कि कहीं आग भूसे के गोदाम और आसपास के क्षेत्र में न फैल जाए, लेकिन दमकल की टीम ने आग पर काफी मशक्कत कर काबू पा लिया। अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गोशाला प्रबंधन की प्रतिक्रिया

गोशाला प्रबंधन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ठेकेदार और दीपक गोयल ने बताया कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। अगर थोड़ा विलंब होने पर गोशाला में बड़ा नुकसान हो सकता था। आग के संपर्क में आने से भूसा खराब हुआ है। लेकिन अभी नुकसान के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक के स्टार्ट होने से निकली चिंगारी से आग लगा गई थी। जिसे काबू पा लिया गया।

-----------------------

सामान्य प्रश्न

✦आग कैसे लगी थी?−
आग ट्रक के स्टार्ट होने से निकली चिंगारी के संपर्क में आने से लगी थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: जरौठी रोड स्थित गोशाला में भूसे से भरे ट्रक और भूसे में लगी आग, मची आफरा तफरी