एसी के कंप्रेशर में धमाके से घर में लगी आग, सामान जलकर राख
Hapur News - हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भोपाल कॉलोनी में एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से कपड़े, गद्दे, और अन्य घरेलू सामान जल गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित निकल गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और मामले की जांच जारी है।

हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भोपाल कालोनी में एक मकान में एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, गद्दा, बेड, ड्रेसिंग टेबल और अन्य घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। जानकारी के अनुसार भोपाल कालोनी निवासी रविंद्र कुमार के घर में अचानक एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते कंप्रेशर में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से भड़क उठी।
दुर्घटना के समय घर में रविंद्र कुमार की पत्नी डिंपल, बेटी वाणी, बेटा एकम और उनकी माता अनीता देवी मौजूद थीं। आग लगते ही घर के अंदर धुआं भर गया और परिजन में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे कपड़ों, गद्दों और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल केंद्र पर आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


