
हापुड़ : संदिग्ध परिस्थितियों में पशुओं के घेर में लगी आग, कई पशु झुलसे
Hapur News - हापुड़ के गांव अटूटा में एक घेर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से कई पशु गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित ने शोर मचाया जिससे ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। पशुपालन विभाग ने घायल पशुओं को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में एक घेर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर घेर में बंधे कई पशु गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों को देखकर पीड़ित ने शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। गांव अटूटा निवासी रणकेश ने बताया कि गुरुवार रात वह पशुओं को घेर में बांधकर अपने घर में सोने के लिए चला गया था। रात में जिस स्थान पर पशु बंधे हुए थे, उसमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी।
इसकी चपेट में आकर तीन गाय, दो बछिया और एक भैंसा गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों को देखकर पीड़ित किसान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद किसी प्रकार पशुओं को बाहर निकाला गया। पशुपालन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। घायल पशुओं का मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। कुछ पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




