गन्ना क्रय केंद्र कर्मचारी को मारपीट कर किया घायल
Hapur News - घायल को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती मामले की जांच में जुटी धौलाना संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कंदौला स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर लेडिंग

थाना क्षेत्र के ग्राम कंदौला स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर लेडिंग करा रहे कर्मचारी के साथ पिता पुत्र की गाली गलौज कर दी। आरोप है कि पीड़ित के साथ मारपीट कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम मानई नगला माता जनपद अलीगढ़ निवासी हरेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह वर्तमान में थाना हापुड़ देहात के ग्राम पटना मुरादपुर निवासी अब्दुल मलिक के साथ गन्ना क्रय केन्द्र कन्दौला पर रहकर गन्ना लोडिंग का कार्य करता है । 13 जनवरी की दोपहर को गन्ना लोडिंग को लेकर गन्ना क्रय केन्द्र पर ठेकेदार ग्राम कंदौला निवासी तेजपाल सिंह व विशाल राणा से गन्ना लोडिंग को लेकर विवाद हो गया था।
जिस पर तेजपाल व उसके पुत्र विशाल राणा ने पीड़िता के साथ गाली गलौच कर हाथापाई शुरू कर दी । जिस पर पीड़ित अपना सामान पैक करने लगा और कार्य छोड़कर जाने लगा । जब वह जाने लगा तो तेजपाल ने ठोस बास से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर मारपीट कर दी। जिसमें उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




