हापुड़ : हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। 11 मई को बाइक से दिल्ली जा रहे परिवार को एक पिकअप ने टक्कर मारी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव हरनाम नगला निवासी चेतराम ने बताया कि उसकी बहन सरोज, जीजा सूरजपाल सिंह और भांजा प्रियांशु 11 मई को बाइक से संभल से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंचे, तभी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरजपाल सिंह और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूरजपाल की हालत गंभीर देख उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जबकि प्रियांशु का यहां के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


