Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFatal Road Accident in Babu Garh Two Dead Three Injured in Scorpio Collision
तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर स्कॉर्पियो से भिड़ी, दो की मौत, पांच घायल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर स्कॉर्पियो से भिड़ी, दो की मौत, पांच घायल

संक्षेप:

Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार करते हुए स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

Dec 07, 2025 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शिवा होटल के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी सड़क पर आ रही स्कॉर्पियो कार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया है। वहीं स्कॉर्पियो सवार घायल किसी अन्य निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल चले गए। वहीं हादसे के कारण यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोलन निवासी शाकिब, गुलजार, मुजीब, मौज्जम और मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इसरार मुरादाबाद की ओर कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही वह वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शिवा होटल के पास पहुंचे तो चालक कार का संतुलन नहीं बना पाया कार डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंच कर स्कॉर्पियो से टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कारों में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शाकीब और मौज्जम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो सवार किसी अन्य वाहन से उपचार के लिए परिजन को ले गए। जिनके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।