Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFatal Bike Accident Man Dies After Hitting Bridge in Alamnagar
पुलिया से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत

पुलिया से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत

संक्षेप:

Hapur News - बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर के निकट हुआ हादसाशामिल होने के लिए आया था मृतक फोटो संख्या - 211 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में

Jan 12, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में स्थित रजवाहे की पुलिया से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के गांव पसावड़ा में एक दफीने में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर के कांचरोड़ निवासी फुरकान ने बताया कि उसके पिता फिरोज अली 55 वर्ष क्षेत्र के गांव पसावड़ा में एक दफीने में शामिल होने के लिए आए थे। वहां से दफीने की नमाज अता करने के बाद घर के लिए लौट गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फुरकान की तहरीर पर पुलिस ने फिरोज के फोन नंबर की लोकेशन की जांच कराई तो उनकी लोकेशन क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में पाई गई। पुलिस लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची तो देखा कि फिरोज अली गांव के रजवाहे में पड़े हुए है उनकी बाइक वहां पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि रजवाहे की पुलिया से बाइक टकराने के बाद मौत होने का मामला नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।