कैंटरों की हुई जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत
Hapur News - हापुड़ में सुल्तानपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा चालक मौके से फरार हो गया।...

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुल्तानपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार एक कैंटर आगे जा रहे दूसरे कैंटर से भिड़ गया। हादसे में एक कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक भाग गया। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटरों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि ग्राम सिरोही थाना भमोरा जनपद बरेली निवासी रिजवान खान (30) मंगलवार तड़के कैंटर लेकर हापुड़ की तरफ आ रहा था। करीब साढ़े चार बजे थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सुल्तानपुर फ्लाईओवर के ऊपर उसका कैंटर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गया।
हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा गाड़ी का चालक मय गाड़ी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रिजवान को लेकर गढ़ रोड स्थित सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चालक के परिजन को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों की हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




