हापुड़: हाईवे 9 पर सड़क हादसे में बिजनौर के दंपति की मौत
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के टोल पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। दंपति बिजनौर के निवासी थे और होली मनाने जा रहे थे।

जिले के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे पर टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिसको गंभीर दशा के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को करीब 1:00 बजे बिजनौर से एक दंपति बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए होली मनाने जा रहे थे। बाटा गया है कि जैसे ही उनकी बाइक थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बृजघाट टोल के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
बताया गया है वहां टक्कर मारने के बाद फरार हो गया जबकि बाइक पर सवार दो महिला और एक पुरुष को अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान एक महिला और एक पुरुष में दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला को गंभीर दशा के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। घायलों की सनत का प्रयास किया गया जिसमें पता चला कि मृतक दंपति बिजनौर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र शिवराज उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बमनोला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर व उनकी पत्नी गुड्डी उम्र 31 वर्ष बताई गई है। जबकि घायल महिला उनके साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गई थी जिसकी अभी जानकारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


