
कैंटर और डंपर की टक्कर, युवक की मौत
Hapur News - हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक डंपर ने कैंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर सवार हेल्पर मोहम्मद आजम की मौत हो गई, जबकि चालक बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक मौके से फरार हो...
हापुड़। छिजारसी टोल प्लाजा के पास डंपर ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं डंपर चालक भाग गया। कैंटर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में मुरादाबाद थाना बिलारी के फरीदपुर निवासी कैंटर मालिक खालिद ने बताया कि सोमवार रात को चालक बिलाल और हेल्पर मोहम्मद आजम कैंटर में पेपर मिल से गाजियाबाद जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा से पहले अज्ञात डंपर से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद आजम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आजम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




