Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFatal Accident in Kapoorpur DCM Driver Arjun Paswan Dies After Collision with Unknown Vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम के चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम के चालक की मौत

संक्षेप:

Hapur News - डीसीएम में माल लेकर गाेरखपुर से गाजियाबाद आ रहा था मृतक -डीसीएम में माल लेकर गाेरखपुर से गाजियाबाद आ रहा था मृतक-डीसीएम में माल लेकर गाेरखपुर से गाजिय

Thu, 20 Nov 2025 06:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कपूरपुर थाना क्षेत्र के गंव डहाना के पास बीती 16 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम के चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला गोरखपुर के थाना पिपराइच के गांव कोनी निवासी अर्जुन पासवान डीसीएम चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह डीसीएम में सामान भरकर गाजियाबाद के लिए चले थे। बीती 16 नवंबर की सुबह वह धौलाना-गुलावठी रोड पर गांव डहाना के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी अर्जुन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार कागजों स उसकी शिनाख्त करते हुए परिजन को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर आए और उसके बाद पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई को पूरा करते हुए शव उनको सौंप दिया। इस मामले में कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ------