Hapur News: बिजली विभाग के खिलाफ किसान मजदूर संगठन का तहसील घेराव

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: किसान मजदूर संगठन ने बिजली विभाग के खिलाफ गढ़ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने जेई संजय कुमार और लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी नए कनेक्शन और मीटर लगवाने के नाम पर अत्यधिक पैसे मांगते हैं। संगठन ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Hapur News: बिजली विभाग के खिलाफ किसान मजदूर संगठन का तहसील घेराव

Hapur News: किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ गढ़ तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन ने गढ़ क्षेत्र के जेई संजय कुमार और संबंधित लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार, भ्रष्टाचार और मनमानी करने के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी मीटर लगाने, नए विद्युत कनेक्शन जारी करने, नाम परिवर्तन कराने तथा गलत बिजली बिलों को सही करने के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये मांगते हैं। आरोप लगाया गया कि रुपये न देने वाले किसानों और मजदूरों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगवाए जाते हैं और उनके कार्यों में टालमटोल की जाती है।

संगठन का कहना है कि इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने कहा कि किसान मजदूर संगठन किसी भी किसान, मजदूर या गरीब व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान सैकी, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, दाताराम, जोगेंद्र पाल, सुखवीर सिंह, मनीष चौहान, शशांक गुप्ता, कृष्णकांत राणा, नवदीप सिंह, विनय सागर, पुष्पेंद्र, जितेंद्र राणा, अंकुर शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।