भाकियू पंचायत में गन्ना भुगतान, खाद संकट और बिजली समस्याओं पर गरजे किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - भाकियू पंचायत में गन्ना भुगतान, खाद संकट और बिजली समस्याओं पर गरजे किसान और बिजली समस्याओं पर गरजे किसान शुगर मिलों के घेराव की चेतावनी, फोटो,209 स

भाकियू पंचायत में गन्ना भुगतान, खाद संकट और बिजली समस्याओं पर गरजे किसान

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मंगलवार को सिंभावली गन्ना समिति परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ संरक्षक पीके वर्मा तथा संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद अली ने किया। बैठक में सिंभावली शुगर मिल के जीएम विश्वास राज और थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि जिले के किसानों को पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं मिला है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार 15 दिन के भीतर भुगतान न होने पर किसानों को ब्याज सहित भुगतान मिलना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा।

उन्होंने घोषणा की कि 15 से 18 जून तक हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर के बाद शुगर मिलों का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। पंचायत में सर्वसम्मति से पीके वर्मा को पुनः मुख्य जिला संरक्षक मनोनीत किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई पदाधिकारी धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन या पंचायत आयोजित न करे। मंडल महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे पर किसानों से जबरन टोल वसूली और अभद्र व्यवहार का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।पूर्व जिला प्रवक्ता कैप्टन राजेश चौधरी ने जिले में यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया और कहा कि किसान खाद के लिए भटक रहा है। वहीं मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष बृजघाट गौरव मिश्रा ने किसानों के पुराने बिजली बिलों, विद्युत कटौती, जर्जर लाइनों और विभागीय भ्रष्टाचार की समस्याएं उठाईं।पंचायत में सैकड़ों किसान और मजदूर मौजूद रहे। इस दौरान राजू ठाकुर, सुरेश दीवान, पंकज चौधरी, रणवीर सिंह गुर्जर, रिजवान तोमर, राजकुमार त्यागी, राजकुमार जाटव, फैजल खान, सतनाम सिंह, देवेंद्र नवादा, सुनील चौहान, सुभाष चौहान, धीरू चौहान, अमित चौहान, जयंत सिंह, अवनीश कुमार, वीरेंद्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।