बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि को जल-जंगल-जमीन एवं पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर हवन पूजन, श्रद्धांजलि सभा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से टिकैत के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि को जल-जंगल-जमीन एवं पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हवन पूजन, श्रद्धांजलि सभा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर बाबा टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ऐसी पुण्य आत्मा थे, जिन्होंने किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाबा टिकैत के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लें और किसान मजदूर हितों के लिए पूरी ईमानदारी के साथ संघर्ष करें।
इस मौके पर बबली त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, मंडल महासचिव धनवीर शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, संदीप चौधरी, गजेंद्र त्यागी, नवदीप सिंह, परमजीत सिंह, नितेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहें।------------
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


