Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFarmers Protest Against Karnataka Company for 3 80 Crore Fraud
कर्नाटक की कंपनी ने 26 गांवों के किसानों के हड़पे 3.80 करोड़

कर्नाटक की कंपनी ने 26 गांवों के किसानों के हड़पे 3.80 करोड़

संक्षेप: Hapur News - कर्नाटक की कंपनी ने 26 गांवों के किसानों के हड़पे 3.80 करोड़

Fri, 7 Nov 2025 11:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

जिले के करीब 26 गांव के किसानों को कर्नाटक राज्य की एक कंपनी ने आलू की खेती कराकर उनके करीब 3.80 करोड़ रुपये हड़प लिए। इस मामले में किसानों ने जिले के तीन थानों में कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को कंपनी पर दर्ज हुए मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार किसान जिला मुख्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को गांव कनिया कल्याणपुर, मुरादपुर निजामसर, अठसैनी, हसूपुर, सरूरपुर, हरोड़ा, बक्सर, मानक चौक, जखैड़ा, अट्टूा, अटौला, गिरधरपुर, रामपुर, उबारपुर, तुमरैल, भटियाना, बहलोलपुर लौथर, असरा आदि गांव के सैकड़ों किसान एकत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिला मुख्यालय पहुंच गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले जिले के आलू उत्पादक किसानों के पास कर्नाटक राज्य की उत्कल टयूबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आए थे। किसानों ने बताया कि कंपनी और उनके प्रतिनिधियों ने किसानों को आलू उत्पादन में मोटा मुनाफा का लालच देकर उनसे खेती कराई। जिसके बाद काफी समय बीतने के बाद भी कंपनी ने किसानों का भुगतान नहीं किया। जिसके बाद किसानों ने कंपनी और प्रतिनिधियों से अपने रुपयों की मांग की गई तो कंपनी ने भुगतान देने से मना कर दिया। जिसके बाद किसानों ने हापुड़ देहात, बाबूगढ़ और सिंभावली में कंपनी और प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब तक मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने ना तो कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही किसानों का भी बकाया भुगतान नहीं दिलाया है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब वह शिकायत लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं तो कहा जाता है कि जल्द ही भुगतान दिलाया जाएगा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक किसानों को बकाया और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में मयंक सिंह, अनुज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संजीव संधु, चौधरी समरपाल, नदीम, हरपाल, बबेंद्र, अनिल, अरुण, सोनू आदि मौजूद रहे। ---- धरना स्थल पर शुरू हुई भट्ठी किसानों ने धरनास्थल पर पहुंचते ही वहां पर भट्ठी चढ़ा दी। जिसके बाद किसानों ने वहां पर टैंट आदि लगाने का भी इंतजाम कर लिया था। किसानों के जिला मुख्यालय पर धरना देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान अपनी मांगों के पूरा होने के बाद ही धरने से उठने की बात कह रहे थे।